बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुजरात के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल 25 मुस्लिम जातियों की लिस्ट दिखाकर मुस्लिम आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाया है। सोमवार सुबह सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर तेजस्वी ने गुजरात की ओबीसी लिस्ट में शामिल 25 मुसलमान जातियों की लिस्ट छापकर कहा है कि संविधान में आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन है। तेजस्वी ने पीएम मोदी के साथ-साथ मीडिया पर भी सवाल उठाया है और उन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
तेजस्वी ने लिस्ट की फोटो डालकर लिखा है- “यह मुस्लिम ओबीसी जातियों की केंद्रीय सूची है जिन्हें गुजरात में पिछड़े वर्ग में आरक्षण मिलता है। हाँ! उसी गुजरात में जहां नरेंद्र मोदी जी 13 वर्षों तक CM रहे हैं। यह जानकारी प्रधानमंत्री के साथ साथ गोदी मीडिया के अज्ञानियों के लिए भी है जो केवल व्हाट्सएप ज्ञान के आधार पर आजकल न्यूज़ पढ़ते है, इंटरव्यू करते है तथा भ्रम, नफरत एवं अफवाह फैलाते है। ये लोग नहीं जानते कि हमारे संविधान में आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन है।”
लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू होने के साथ ही देश के संसाधनों पर मुसलमानों के अधिकार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पुराने बयान को सामने रखकर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आरक्षण में ओबीसी, एससी, एसटी का हक मारकर मुसलमानों को देने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभाओं में इस मसले पर कई बार बयान दिया और कहा कि जब तक वो जिंदा हैं, ओबीसी, एससी, एसटी के आरक्षण को काटकर धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने देंगे।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…