समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में भारतीय रिजर्व बैंक की प्रबंधक तान्या अग्रवाल ने किया मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट का निरीक्षण

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भारतीय रिजर्व बैंक पटना की प्रबंधक तान्या अग्रवाल ने जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान चीनी मील चौक पर अवस्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट का निरीक्षण तथा अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय कलाकारों के बढ़ावा हेतु नाबार्ड एवं सिविल सोसायटी औसेफा के पहल को सराहनीय बताया। एलडीएम पी. के. सिंह ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पीएम मुद्रा योजना के तहत कलाकारों को ऋण सहायता भी प्रदान की गयी है। जिससे कच्चा सामाग्री खरीदने में काफी सहायक सिद्ध हुआ है तथा कलाकारों की आय में वृद्धि हुई है।

IMG 20240508 WA0009

IMG 20230604 105636 460

डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने बताया कि नाबार्ड द्वारा लगने वाली राष्ट्रीय स्तर के मेले में कलाकारों को मिथिला पेंटिंगों उत्पाद की विपणन हेतु अन्य राज्यों में भी भेजी गई है। जिससे कलाकारों के आय में वृद्धि के साथ साथ उनके मनोबल भी बढ़ा है। मौके पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय प्रबंधक मितेश कुमार झा, बैंक ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक मुकेश कुमार, एफएलसी काउन्सलर एम. के. ठाकुर, औसेफा के सचिव ललित कुमार व निदेशक देव कुमार आदि थे।

IMG 20230701 WA0080

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150