Samastipur

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पूसा शाखा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पूसा शाखा की दूसरी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. एम. एस. कुंडू, डायरेक्टर ऑफ़ एक्सटेंशन एजुकेशन भी उपस्थित थे। जिनका स्वागत समस्तीपुर की सविता बहन ने तिलक लगाकर किया। वहीं रोसड़ा की कुंदन बहन ने बुके प्रदान किया। दलसिंहसराय की सोनिका बहन ने गुलाबासी की एवं पूसा की पूजा बहन ने पुष्प वर्षा की। स्वागत भाषण बीके तरुण ने किया। कृष्ण भाई ने पट्टा उढ़ाकर उनका सम्मान किया एवं कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कुलपति डॉ. पी. एस. पाण्डेय ने कहा कि इस स्थान पर आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने अपने अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि मैं लगभग 36 वर्षों से इस ईश्वरीय विश्व विद्यालय से परिचित हूं और यहां के द्वारा सिखाए जा रहे राजयोग का भी अभ्यास कर लाभ प्राप्त किया है।

उन्होंने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि सन् 2008 में जब मेरे छोटे भाई को ओरल कैंसर की बीमारी हुई तो राजयोग के नियमित अभ्यास से इस असाध्य बीमारी से छुटकारा पाने में मदद मिली और आज वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने संस्थान की कार्यशैली एवं इससे जुड़े भाई-बहनों की भूरि-भूरि प्रशंसा अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार से की। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से संस्थान को यथासंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने पूसा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थान वैदिक काल से ही महत्वपूर्ण स्थान है। पूषण देवता, जो सबका पोषण करते हैं उनके नाम से इस स्थान का नाम पूसा पड़ा। इस अवसर पर डॉ० एम. एस. कुंडू ने भी संस्थान की उन्नति एवं प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि ब्रह्मा कुमारीज़ परिवार जो सेवा कर रहा है, उससे निश्चित रूप से आने वाले समय में एक मूल्यनिष्ठ एवं सुखमय समाज की स्थापना होगी। समस्तीपुर से आए प्रमुख व्यवसायी सतीश चांदना ने शुभकामनाएं दीं। सविता बहन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों को प्रसाद स्वरूप ब्रह्मा भोजन स्वीकार कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. तिवारी, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ० टी. एन. शर्मा एवं अन्य शिक्षकगण के अलावा स्थानीय व्यवसायी सुनील अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, प्रकाश मोदी, मनोज भाई, टुनटुन भाई, उमेश भाई, अमरेश भाई आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

23 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago