Bihar

बिहार के स्कूली बच्चों को मिड डे मील में अब दूध भी मिलेगा, जानिए कब से लागू होगी यह व्यवस्था

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। स्कूली बच्चों को अब सप्ताह में एक दिन मंगलवार को मिड डे मील में गर्म दूध भी पीने को मिलेगा। यह व्यवस्था एक जुलाई 2024 से लागू होगी। इसके लिए 44 प्रखंडों का चयन किया गया है, जिसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया जाना है। इस संबंध में मध्याह्न भोजन योजना निदेशक मिथिलेश मिश्र ने बुधवार को दिशा-निर्देश जारी किया है।

निदेशालय ने अपने पत्र में कहा है कि कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को 100 ग्राम और छठी से आठवीं के बच्चों को 150 ग्राम गर्म दूध मिलेगा। इसके लिए स्वयंसेवी संस्था के द्वारा क्रमश 12 ग्राम एवं 18 ग्राम दूध पाउडर की आपूर्ति की जाएगी। किचन में दूध तैयार किया जाएगा और स्कूल में उसकी आपूर्ति की जाएगी।

इस कार्य के लिए 12 स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन किया गया है। दूध का खर्च स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा ही वहन किया जाएगा। मिड डे मील योजना के अंतर्गत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के अतिरिक्त यह दूध मिलेगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में सरकार की ओर से मिड डे मील में बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाता है। अब बिहार में भी इस ओर पहल की जा रही है।

स्कूलों का समय बदला, शिक्षकों ने उठाए सवाल

शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 6 से 12 बजे कर दिया गया है। अब शिक्षकों ने इस टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। महिला टीचरों का कहना है कि सुबह 6 बजे स्कूल आते समय उनके साथ कोई घटना हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

56 मिनट ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

6 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

7 घंटे ago