Samastipur

दलसिंहसराय में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 घर जला, सिलेंडर फटने से आधा दर्जन लोग झूलसे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के रामपुर जलालपुर वार्ड संख्या- 22 में बुधवार की देर शाम बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग के कारण एक सिलेंडर भी तेज आवाज करते हुए फट गया। आग फैलता देख आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सुचना अग्निश्मन विभाग को दिया गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी मशक्त के बाद काबू पाया गया।

इस दौरान ग्रामीण बुटन दास, चंदेसर दास, सोमन दास, राजेश दास का घर जल कर रख हो गया। जिससे लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं आग के चपेट में आने से रामपुर जलालपुर निवासी सकलदेव चौधरी के पुत्र सुरेन्द्र चौधरी (55), वीरेंद्र चौधरी के पुत्र गुलशन कुमार (29), भोला साह के पुत्र रंजीत साह (28), रामनरेश साह के पुत्र अमरजीत साह (24) सहित कई लोग झूलस गए। सभी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहाँ सभी इलाजरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

4 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago