Samastipur

मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलिकॉप्टर की समस्तीपुर में ली गई तलाशी, कांग्रेस नेता भड़के; लगाया पक्षपात का आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलिकॉप्टर की शनिवार को बिहार के समस्तीपुर में तलाशी ली गई। हालांकि, उनके हेलिकॉप्टर से कुछ भी संदिग्ध नहीं पयाा गया। मगर इस मामले से सियासी हंगामा मच गया है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया है। खड़गे ने समस्तीपुर के हाउसिंग मैदान में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी के समर्थन में जनसभा की।

जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर में हेलीपैड पर लैंड करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे एवं अन्य नेता मंच पर चले गए। जब सभा चल रही थी तभी सीओ सलोनी कर्ण के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गई। वहां मौजूद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने इसका वीडियो बना लिया, जो देर शाम वायरल हो गया।

इस मामले पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद तमीन ने कहा कि यह विपक्षी दल को परेशान करने वाली प्रशासन की कार्रवाई है। वहीं, सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार यह कार्रवाई की गई। समस्तीपुर में जितने भी नेता हेलिकॉप्टर से आए। सभी के हेलिकॉप्टर जांचे गए। इसकी रिपोर्ट भी चुनाव आयोग को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जैसे नेताओं के हेलिकॉप्टर की भी तलाशी ली जा चुकी है।

समस्तीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। बीजेपी और आरएसएस के लोगों का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा। ये जेल भी नहीं गए। कांग्रेस ने देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाकर रखा, तभी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाए।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

2 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

3 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

3 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

5 घंटे ago