समस्तीपुर :- भीषण गर्मी में दोपहर के पहले ही प्राय: सभी सड़कें सुनसान नजर आती है। ऐसे में केवल रोजमर्रा के काम के लिए ही लोग घरों से निकलते हैं। इसके बावजूद प्रचंड धूप और भीषण गर्मी के बीच प्राय: सभी निजी विद्यालय दोपहर 12 बजे तक चलते हैं, जिस कारण छुट्टी के समय घर लौटने वाले बच्चों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है।
यही वजह है कि आए दिन दर्जनों बच्चे बीमार हो रहे हैं। कई अभिभावकों ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य 15 मई तक बंद है। केवल दक्ष कक्षाएं 10 बजे तक चल रही हैं। लेकिन जिले के कई निजी विद्यालयों में 12 बजे तक कक्षा संचालित की जा है। जिससे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
अभिभावकों ने बताया कि जब विद्यालय खुले रहेंगे, तब वे मजबूरन अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं। अभिभावकों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि वे विद्यालयों के समय में परिवर्तन अथवा ग्रीष्मावकाश के लिए पहल करें। वहीं इसको लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…