Samastipur

समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी में मथुरापुर घाट के पास मिले शव की हुई पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी में मथुरापुर घाट के पास शनिवार सुबह नदी में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। जिससे नदी किनारे पानी में उपलाते हुए व्यक्ति की लाश देखने लोगों की भीड़ उमड़ गयी। घटना की सूचना मिलते हैं मथुरापुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। साथ ही पानी में उपलाते हुए शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान काशीपुर वार्ड संख्या-33 के राकेश दास के रूप में की गई है। घटना कैसे हुई इसके बारे में भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के शरीर पर हाफ गंजी और पेंट है। शव पानी मे औंधे मुंह पड़ा हुआ था। लोगों में चर्चा थी कि लाश कहीं से बह कर यहां तक आयी है या किसी ने दुश्मनी में हत्या कर बूढ़ी गंडक में लाश फेक दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago