Samastipur

बिहार में चौथे चरण में 2 केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, वहीं समस्तीपुर में नीतीश के 2 मंत्री की नाक की लड़ाई

बिहार में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव पर देश-प्रदेश की नजरें टिकी हैं। इस चरण में भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (बेगूसराय) और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (उजियारपुर) तथा जदयू के दिग्गज नेता राजीव रंजन सिर्फ उर्फ ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। चौथे चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए महज 48 घंटे शेष रह गया है। चौथे चरण में पांच सीटों- मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर (सु.), उजियारपुर और दरभंगा में 13 मई को मतदान है। इस चरण में नीतीश कुमार की सरकार में दो मंत्री अशोक चौधरी और महेश्वर हजारी के बीच भी नाक की लड़ाई है। एक की बेटी तो दूसरे का बेटा समस्तीपुर से एक दूसरे के आमने सामने हैं।

सभी सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। पांच में से चार सीटों पर दोनों गठबंधनों के उम्मीदवार पहली बार आमने-सामने हैं। सिर्फ एक सीट उजियारपुर में भाजपा के नित्यानंद राय और राजद के आलोक कुमार मेहता के बीच दूसरी बार टक्कर है। इससे पहले भी 2014 में भी ये दोनों चुनाव मैदान में आमने सामने हुए थे। नित्यानंद राय की जीत हुई थी। नित्यानंद राय के सामने जीत बरकरार रखते हुए हैट्रिक लगाने की चुनौती है।

गिरिराज सिंह ने 2014 का चुनाव नवादा से और 2019 का चुनाव बेगूसराय से जीता। पिछले चुनाव में गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को हराया था। इस बार बेगूसराय में उनके सामने भाकपा के अवधेश राय हैं। दोनों के बीच पहली बार मुकाबला हो रहा है। 2019 में मुंगेर से जीत चुके जदयू प्रत्याशी ललन सिंह की टक्कर राजद की अनीता देवी से है, जो पहली बार चुनाव मैदान में हैं। दरभंगा में भाजपा के मौजूदा सांसद गोपालजी ठाकुर के सामने राजद के पूर्व मंत्री ललित यादव हैं। दोनों पहली बार आमने-सामने हैं। ललित पांच बार के विधायक हैं। वर्ष 2019 में दरभंगा में गोपालजी ठाकुर ने राजद के पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी को हराया था।

समस्तीपुर में दो मंत्रियों के बेटे-बेटी मैदान में

समस्तीपुर के चुनाव पर भी देश भर की निगाहें हैं। यहां जदयू के दो मंत्रियों के बेटे-बेटी चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। यहां से ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी लोजपा (आर) तो सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सनी हजारी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इन दोनों ही युवा उम्मीदवारों का यह पहला चुनाव है। इस तरह इनका भी आमना-सामना पहली बार है।

कल थम जाएगा चुनाव प्रचार, 55 उम्मीदवार है मैदान में

इस चरण में कुल 55 उम्मीदवारों में 51 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी हैं। दरभंगा में 8, उजियारपुर में 13, समस्तीपुर में 12, बेगूसराय में 10 और मुंगेर में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 11 (शनिवार) मई की शाम को 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

28 मिनट ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

11 घंटे ago