समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर में बरौनी-हाजीपुर रेलखंड के मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा मांझा गांव के कमल राय के पुत्र विधान राय के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक विधान राय की आज वैशाली जिले के राघोपुर में शादी होनी थी। विधान आज सुबह पशु का चारा लेकर घर से बाहर निकला था। इसके थोड़ी ही देर बाद उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। यह हादसा है या खुदकुशी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…