Samastipur

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में शिक्षा परिषद 2024 की बैठक का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में शिक्षा परिषद 2024 की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति एवं अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. पुन्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि केंद्रीय कृषि विश्वविधालय अंतरराष्ट्रीय शिक्षा मानकों को एक एक कर पूरा कर रहा है और एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है।

इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए शिक्षा के स्तर बढ़ाने और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान एक व्यापक रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा की गई जिसमें अगले सौ दिनों का रोड मैप, अगले एक वर्ष का एक रोड मैप और अगले पांच वर्षों का रोड मैप तैयार करने पर भी विचार किया गया। नई शैक्षणिक नीति के कार्यावन्यन और नए पाठ्यक्रम तथा अन्य शैक्षणिक क्षेत्रों का विस्तार को लेकर भी निर्णय लिया गया।

इस बैठक में प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों और प्रयोग को कृषि छात्रों के पाठ्यक्रम में समाहित करने पर भी चर्चा की गई। हाल ही में विश्वविद्यालय ने देश में पहली बार प्राकृतिक खेती में बी एस सी के पाठ्यक्रम का शुरुआत की है। कुलपति डॉ. पांडेय ने कहा कि अब विश्वविद्यालय के कृषि छात्र गाँवों में जायेंगे और किसान के साथ मिलकर उनकी समस्या पर अनुसंधान करेंगे। इसे पाठ्यक्रम के हिस्सा बनाया जायेगा।

इसके अतिरिक्त, जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए कृषि और संबंधित कोर्स के पाठ्यक्रम को पूरी तरह से पुनर्निर्देशित किया जाएगा जिससे कि आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने के लिए देश पहले से तैयार हो सके। कुलपति डॉ. पुन्यव्रत सुविमालेंदु पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों ने देश और दुनिया में अपना नाम किया है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र वर्ल्ड बैंक सहित दुनिया भर के बीस से अधिक देश में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षा के स्तर की पहचान छात्रों से होती है। विश्वविद्यालय के 136 छात्रों ने नेट जेआरएफ परीक्षा में सफल हुए हैं, दस से अधिक छात्र को विदेशी विश्वविद्यालयों से फेलोशिप मिला है और छात्रों का लगभग सौ प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय देश को 2047 तक विकसित बनाने में अपना योगदान देने को तत्पर है और उसी अनुरूप अपना लक्ष्य निर्धारित कर रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में शार्ट टर्म के साथ साथ अगले पच्चीस वर्ष का भी लक्ष्य तय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में विश्वविद्यालय ने तीव्र गति से प्रगति की है। निदेशक शिक्षा डॉ. उमाकांत बेहरा ने कहा कि छात्रों के लिए परंपरागत शिक्षा के अतिरिक्त नेट जेआरएफ की परीक्षा, बीपीएससी और यूपीएससी की परीक्षा के लिए भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से ही इसके लिए विशेष प्रयास शुरू किए गए हैं। छात्रों के लिए पुस्तक और विशेषग्यों की भी व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय के अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अलग से सभी सुविधायुक्त हाल और कमरे तैयार किये गये है।

कार्यक्रम के दौरान, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज, तिरहुत कृषि महाविद्यालय, मत्स्यकी महाविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय, सामुदायिक विग्यान महाविद्यालय, आधारभूत एवं मानविकी महाविद्यालय समेत सभी महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने अपने विचार व्यक्त किए और आने वाले वर्षों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा, डॉ. एम एस कुंडू, डॉ. मयंक कुमार, डॉ. पी पी श्रीवास्तव, डॉ. पी पी सिंह, डॉ. अमरेश चंद्रा, एकेडमिक इंचार्ज, विश्वविद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. राकेश मणि शर्मा, सूचना पदाधिकारी डॉ. कुमार राज्यवर्धन समेत विभिन्न वैज्ञानिक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

12 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

13 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

22 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

23 घंटे ago