Samastipur

समस्तीपुर में पुलिस लिखे वाहन ने बच्ची को रौंदा, मौत के विरोध में NH-28 सड़क जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 पर चांदचौर वाजिदपुर गांव के पास मंगलवार की शाम सड़क किनारे मां के साथ खड़ी बच्ची को पुलिस लिखे वाहन ने कुचल डाला। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस लिखा वाहन दलसिंहसराय की ओर फरार हो गया।

मृत बच्ची की पहचान गांव के ही राकेश सिंह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गई है। हादसा मंगलवार की शाम करीब 5 बजे हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की 112 डायल वाहन से यह हादसा हुआ है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-28 को बांस, बल्ले से घेरकर आवागमन ठप कर दिया।

इधर, सड़क जाम से सड़क के दोनों ओर दर्जनों छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उजियारपुर थाने की पुलिस ने जाम समाप्त कराया। बताया गया है कि बच्ची अपने घर के समीप सड़क किनारे थी और सड़क पार करने लगी। इसी बीच पुलिस की 112 वाहन तेजी से गुजरते हुए बालिका को चपेट में ले लिया। जिससे बालिका जख्मी होकर तड़प-तड़प कर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घटना के बाद वाहन का चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

31 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

55 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago