Samastipur

समस्तीपुर में तेज पछुआ हवा झुलसा रहा शरीर, हीट वेब से अभी नहीं मिलेगी राहत, दिन का तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- गर्मी व तेज पछुआ हवा का कहर जारी है। दिन भर लोग झुलसा देने वाली गर्मी से बेहाल है। नतीजतन सड़को पर निकलना लोगों को भारी पड़ रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान 39.5 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेब से वर्तमान में राहत मिलने की संभावना नहीं है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 28 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक हल्के बादल रह सकते है। हालांकि, पूर्वानुमानित अवधि में मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकती है।

इस अवधि में हीट-वेव व प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि हीट वेव से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। इस अवधि में सतही हवा की गति तेज रह सकती है। औसतन 16 से 20 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलेगी। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत एवं दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago