समस्तीपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर दोनों लोकसभा क्षेत्र से अबतक 11 लोगों ने नाजीर रसीद कटवाया है। इसमें उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सात और समस्तीपुर लोकसभा के लिए चार नाजीर रसीद किया गया है। वहीं अब तक सिर्फ दो ही नामांकन हुआ है। शनिवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। इससे पहले शुक्रवार को दोनों लोकसभा क्षेत्रों से एक-एक नामांकन हुआ।
22-उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में नाम निर्देशन करने के लिए 18 अप्रैल 2024 को विरेन्द्र कुमार राय, राकेश कुमार, आलोक कुमार मेहता एवं रामकरण पासवान एवं दिनांक 19 अप्रैल 2024 को राम लगन राय, संजय पासवान एवं अमरेश राय के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया है। कुल मिलाकर अभी तक इस लोकसभा क्षेत्र में नामांकन हेतु कुल सात नाजीर रसीद कटाया गया। इनमें से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीद्वार आलोक कुमार मेहता के द्वारा आज नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
वहीं 23-समस्तीपुर (अ0जा0) लोकसभा निर्वाचन में नाम निर्देशन करने के लिए 18 अप्रैल 2024 को जीवछ कुमार हजारी, मुकेश चौपाल, सन्नी हजारी एवं शाम्भवी के द्वारा नाजीर रसीद कटाया गया। इस लोकसभा क्षेत्र के लिए आज कोई नाजीर रसीद नहीं कटाया गया है। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीद्वार शाम्भवी के द्वारा आज नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…