Samastipur

समस्तीपुर: स्कूल छोड़कर बीआरसी पर शिक्षकों ने की गुटबाजी तो होगी कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का जमावड़ा और गुटबाजी बीआरसी पर नहीं हो सकेगी। इन शिक्षकों को बीआरसी पर दबदबा बनाए रखने के बजाय अपने विद्यालय में ससमय उपस्थित होकर पठन-पाठन की ड्यूटी निभानी होगी। इससे विद्यालय की ना सिर्फ व्यवस्था सुधरेगी बल्कि, कथित भ्रष्टाचार और मनमानी पर भी आरोप से मुक्ति मिल सकेगी। आदेश का पालन नहीं किए जाने की स्थिति में इन शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होना निश्चित है। उक्त आशय को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो ने कार्यालय से पत्र जारी कर सख्त हिदायत दे दी है।

पत्र में कहा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्हैती के शिक्षक राजेश, प्राथमिक कन्या विद्यालय कापन के शिक्षक विजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय वरियारपुर के शिक्षक चंदन कुमार चौधरी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासोटोल नरहन के शिक्षक दीपक कुमार अपने विद्यालय में ससमय उपस्थित रहकर विद्यालय का कार्य करेंगे। ये चारों शिक्षक बीआरसी में नहीं आएंगे। अन्यथा, इन पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

इधर, लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि विगत दिनों संपन्न हुई पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने शिक्षा विभाग की बदहाली को लेकर सदन में जमकर सवाल उठाया था। इन सवालों पर गंभीर हुई प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने बीईओ को अविलंब आवश्यक सुधार लाने और त्वरित कार्रवाई करने को आदेशित किया था। सूत्रों की मानें तो प्रखंड प्रमुख ने विगत दिनों क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य समेत विभिन्न लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने का संकल्प लिया था। जिसे पूरा करने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago