समस्तीपुर :- समस्तीपुर लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी आकाश चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनल कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज शक्तिधर एवं अन्य शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सेक्टर पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
इस मतदाता जागरूकता का आयोजन आँगनवाड़ी सेविका, सहायिका, स्वछता कर्मी, आशा, जीविका दीदी, विकास मित्र एवं अन्य के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की जिन मतदान केंद्रों पर पिछले लोक सभा एवं विधान सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम था उन्हें चिन्हित किया जाय एवं उन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाय।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…