समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरकारी स्कूलों में छह और आठ अप्रैल को निकलने वाले परीक्षा के रिजल्ट पर समारोह होगा। इसकी तैयारी जारी है। इसमें शीर्ष स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ भाषण वाद विवाद और क्विज प्रतियोगिता होगी। इस सभी कार्यक्रमों का विषय वस्तु मतदाता जागरूकता रखा जाएगा।
स्कूलों की ओर से अभिभावकों को इस समारोह में अनिवार्य रूप से आमंत्रित करना है। पुरस्कार वितरण करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी स्कूलों में जाएंगे। सभी कार्यक्रमों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा। इनमें चुनिंदा फोटोग्राफ्स स्कूलों को डीपीओ को भेजना है। हर स्कूल को यह ख्याल रखना होगा कि कार्यक्रम के आयोजन में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो। इसका आदेश शिक्षा विभाग ने डीईओ को दिया है।
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…