समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में तीन दिनों से लापता 6 वर्ष के एक बच्चे का शव शनिवार को मकई के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चा गांव के परविंदर राम का बेटा अरविंद कुमार है। घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु कर दी।
घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि उनके घर के बगल में 25 अप्रैल को शादी थी। जिसमें उनका पुत्र भी गया हुआ था। जयमाला के समय तक वह देखा गया था, लेकिन इसके बाद अचानक वह गायब हो गया। परिवार के लोग आसपास खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद 26 अप्रैल को घटना की जानकारी ताजपुर थाने को दी गई।
इस मामले में ताजपुर पुलिस ने एक सनहा भी दर्ज किया। इसी दौरान शनिवार की दोपहर खेत की ओर लोग गए तो एक बच्चे का शब देखा। इसके बाद परिजनों ने उस बच्चों की पहचान की। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया। शव देखने से लग रहा है कि उसकी हत्या करीब 2 दिन पूर्व ही की गई है। बहरहाल पुलिस शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…