Bihar

बिहार के प्रियांश का तीरंदाजी में जलवा, शंघाई वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया गोल्ड और सिल्वर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के तीरंदाज प्रियांश ने एक बार फिर तीरंदाजी में अपना कमाल दियाया है। चीन के शंघाई में हो रहे तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज-1 में प्रियांश ने दो मेडल अपने नाम किए हैं। टीम इवेंट में उन्होंने अभिषेक वर्मा और प्रथमेश के साथ मिलकर खेलते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को मात दी। इसके अलावा प्रियांश ने व्यक्तिगत स्पर्द्धा में भी रजत पदक यानी सिल्वर मेडल हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्द्धा में प्रियांश का मुकाबला ऑस्ट्रिया के नीको वाइनर के साथ हुआ।

तीरंदाजी वर्ल्ड कप चार स्टेज में होता है। इसका पहला स्टेज चीन के शंघाई में खेला गया। दूसरा स्टेज दक्षिण कोरिया में खेला जाएगा। तीसरा स्टेज तुर्की तो चौथा अमेरिका में होगा। शंघाई में मेडल जीतने के साथ ही प्रियांश ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप के तीसरे और चौथे स्टेज के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अब इस चैंपियनशिप के अलग-अलग दौर में उन्हें और मेहनत करनी होगी ताकि व्यक्तिगत स्पर्द्धा में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक यानी गोल्ड मेडल जीत सकें।

प्रियांश ने साल 2023 के यूथ वर्ल्ड चैंपियन भी हैं, जबकि 2022 में उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। प्रियांश वैसे तो दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली स्टेट के लिए खेलते हैं। मगर बिहार के बेगूसराय से उनका गहरा नाता है। उनके पिता राकेश कुमार बेगूसराय जिले के रहने वाले और वरिष्ठ पत्रकार हैं।

शंघाई में आयोजित तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज 1 में प्रियांश की सफलता को देखकर बेगूसराय के सर्वोदय नगर में रहने वाले उनके चाचा एडवोकेट संजय कुमार बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रियांश ने 10वीं से तीरंदाजी सीखना शुरू किया था और बेहद कम समय में वो एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गया। उन्हें गर्व है कि उनका भतीजा देश के लिए खेलता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago