समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को समस्तीपुर जिले में दो नामांकन हुआ। समस्तीपुर (सुरक्षित) से लोजपा(रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता ने नामांकन किया। मिली जानकारी के अनुसार, शांभवी चारैधरी ने चार सेटों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम योगेन्द्र सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार और विनय कुमार चौधरी शामिल हैं। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से उनका पहला नामांकन हुआ।
दोपहर में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता ने निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रथम सेट में उनके प्रस्तावक रामलोलीन राय व दूसरे सेट के मुमताज आलम हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद श्री मेहता ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष आलोक कुमार मेहता ने शपथ लिया।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…