Samastipur

जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी ने कहा कि सेक्टर पधाधिकारी की चुनाव में अहम भूमिका होती है। वे पीठासीन पदाधिकारी और निर्वाची पदाधिकारी के बीच की कड़ी हैं। क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। डीडीसी सोमवार को कर्पूरी सभागार समस्तीपुर में जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

प्रारंभ में प्रशिक्षण कोषांग की नोडल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने सभी पदाधिकारी का स्वागत किया। विधि व्यवस्था कोषांग के प्रभारी नोडल पदाधिकारी महमूद आलम ने सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को उनके काम और जिम्मेदारी की जानकारी दी।

वहीं, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता महमूद आलम ने मतदान के पूर्व, मतदान के 48 घंटे पूर्व और मतदान के दिन व मतदान के पश्चात के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यालय डीएसपी ने भी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को कार्य व दायित्व समझाया। मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी रोसड़ा व पटोरी ने सभी सेक्टर और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को गहन प्रशिक्षण दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago