समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के सात स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) की बहाली होगी। इसके लिए रेलवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आगामी 13 मई तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल के सात स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट का चयन किया जाना है।
इसमें मंडल के भेलवा, थलवारा, लोहना रोड, कुमारबाग, तारसराय, मोहम्मदपुर एवं कांटी स्टेशन शामिल है। रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के साथ आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का अधिकतम तीन वर्षों के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के रूप में चयन किया जाएगा।
उन्हें स्टेशन पर टिकट काटने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक, कोरियर, साधारण डाक या फिर हाथों हाथ मंडल कार्यालय स्थित वाणिज्य विभाग में जमा किया जाना है। आवेदक इसके लिए रेलवे की वेबसाइट पर से आवेदन का प्रारूप लिया जा सकता है।
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…