समस्तीपुर :- चैती दुर्गा पूजा में सीने पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा की भक्ति में समर्पित समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड अंतर्गत रेपुरा वैनी डीह स्थित भगवती स्थान में कठिन साधना में निलम देवी लीन है। कलश को स्थापित करने के बाद वह नवमीं तक इस प्रकार इस स्थल पर लेटी रहेंगी। इस दौरान अन्न या जल ग्रहण नहीं करेंगी। नीलम बताती है कि मां दुर्गा के प्रति उसकी भक्ति और श्रद्धा ही इस कार्य को करने के लिए प्रेरित करती है। मां दुर्गा के इस भक्त नीलम देवी की यह कठिन तपस्या देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
सीने पर कलश स्थापित करने का यह दृश्य देखने के लिए वहां सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। मां दुर्गा की भक्ति में लीन इस भक्त की अनन्य भक्ति और श्रद्धा देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। वहीं, मंदिर में भजन का भी आयोजन होता है। बता दें कि एक बार सीने पर कलश स्थापित कर लेने के बाद मां दुर्गा का नवरात्र खत्म होने और कलश विसर्जन के बाद ही नीलम देवी को अपनी जगह से उठना है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…