Samastipur

समस्तीपुर पहुंचे पूर्व मंत्री आलोक मेहता का BJP को करारा जबाब; कहा- ‘चलनी हसलन सुप के’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- तेजस्वी यादव द्वारा जारी घोषणा पत्र को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। एक ओर जहां बीजेपी ने तेजस्वी के चुनावी घोषणा पत्र को झूठ का पुलंदा बताया है वहीं इसके जबाब में आरजेडी के प्रधान महासचिव और उजियारपुर से महागठबंधन प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। आलोक मेहता ने कहा है कि यह तो वही कहावत हो गई कि ‘चलनी हसलन सुप के’।

बीजेपी के सभी घोषणाओं और चुनावी वादों को देश की जनता झूठ का पुलिंदा मानती है। अबतक चुनावी सभाओं अथवा घोषणा पत्र में बीजेपी ने जितने भी वादे किए है एक भी पूरा हुआ है क्या? जबकि सब लोग जानते है कि सत्ता में आने के बाद भाजपा और आरएसएस के हिडेन एजेंडा पर वे लोग काम करते है। एनडीए द्वारा बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत के दावों पर आलोक मेहता ने कहा कि यह भी तो उनके चुनावी जुमले का ही हिस्सा है, यह तो जनता ही न तय करेगी कि इस चुनाव में उनका क्या हाल होने वाला है।

बिहार में तेजस्वी यादव के सतरह महीने बनाम एनडीए के सतरह साल के शासनकाल में हुए काम ही इस बार का असली चुनावी मुद्दा है जिसपर जनता फैसला लेने जा रही है।जो कि जन विश्वास रैली में व्यपक भागीदारी देकर जनता ने भी जता दिया है। आलोक मेहता समस्तीपुर में आरजेडी नेता अखिलेश राय की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे शिरकत करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

45 मिनट ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

10 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

10 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago