Samastipur

समस्तीपुर में शोभा यात्रा के दौरान डीजे पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ईद, चैत्र नवरात्रि एवं छठ पुजा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा बताया गया कि चैत्र नवरात्र के दौरान निकलने वाले शोभा यात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरे के माध्यम से की जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शोभा यात्रा के लिए निर्गत किए जाने वाले लाइसेंस में सभी प्रतिबंधों का जिक्र होना चाहिए।

अनुमंडल में क्यूआरटी को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। सभी पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि कितनी जगह पर मूर्तियां स्थापित हो रही हैं एवं उनके विसर्जन की तिथियों क्या हैं, इसके संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाय।

समस्तीपुर शहर में निकलने वाले शोभायात्रा को लेकर तैयारी करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया। फूड पॉइजनिंग को लेकर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। ईद के नमाज के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। छठ पूजा के दौरान डूबने की घटनाएं नही हो इसको लेकर तैयारी का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान वीसी के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

34 मिनट ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

5 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago