समस्तीपुर :- रामनवमी को निकलने वाले जुलूस के लिए शहर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में श्रीराम की भव्य मूर्ति के स्थापना के कारण प्रतिमा के विसर्जन के दिन जुलूस निकाला जाता है। 20 अप्रैल को शहर में जुलूस निकाली जाएगी। जो काशीपुर होते हुए, कचहरी, गोलंबर के रास्ते बाजार तक आयेगी। वहीं चीनी मिल चौक से स्टेशन होते हुए गोला रोड पहुंचेगी। इसकी निगरानी इस बार ड्रोन कैमरे से की जाएगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता का पालन करने को लेकर जुलूस निकालने वाले विभिन्न संगठन को निर्देश भी दिया गया है। रामनवमी जुलूस को लेकर 500 से अधिक जवानों व करीब 200 पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थान पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती रहेगी। साथ में मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी।
अभी से ही सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की ओर से निगरानी रखी रही है। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त अर्ध सैनिक बल, एसटीएफ, महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। जुलूस में आने जाने वालों पर भी सादे लिबास में पुलिस नजर रखेगी। इसके अलावा चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। रामभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भी व्यवस्था की गई है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…