Samastipur

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हसनपुर से सटे सीमावर्ती इलाकों में चलाया जा रहा सघन वाहन चेकिंग अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हसनपुर थाना क्षेत्र से सटे सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट बनाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसको लेकर सीमावर्ती इलाके गोहा, रामपुर, सिहमा आदि बॉर्डर इलाके में चेकपोस्ट बनाया गया है. सघन चेकिंग अभियान किया जा रहा है.

पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के साथ-साथ पुलिस अन्य गतिविधियों पर नजर रख रही है. पारदर्शी रूप से चुनाव कराने को लेकर प्रशासन तत्पर है. पुलिस द्वारा लगातार दो चक्का, चार चक्का सहित अन्य वाहनों की भी जांच की जा रही है. बाइक सवार के कमर, डिक्की जबकि चार चक्की वाहन की डिक्की की जांच की जा रही है.

बता दें कि हसनपुर विधानसभा खगड़िया लोकसभा में आता है. जहां तीसरे चरण में आगामी 7 मई को मतदान होगा. मतदान का प्रतिशत बढ़ाने इसको लेकर प्रशासन जागरूकता अभियान भी चला रही है. बताते चलें कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है जिला प्रशासन की ओर से इसको लेकर सख्त कदम उठाये जा रहे हैं. ताकि शांतिपूर्ण माहौल में भयमुक्त मतदान संपन्न कराया जा सके. इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कड़े कदम उठाये जा रहे हैं. चुनाव के दौरान क्षेत्र में थोड़ी सी भी गड़बड़ी फैलाने की मंशा रखने वालों को चिहिंत करते हुए उस पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में कई लोगों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

11 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago