Samastipur

समस्तीपुर में निर्दलीय प्रत्याशी को हेलीकॉप्टर की नहीं मिली परमिशन… तो बैलगाड़ी से आकर किया नॉमिनेशन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। इस क्षेत्र से एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय चुनावी मैदान में खड़े हैं। महागठबंधन से आरजेडी उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता उन्हें चुनौती देने खड़े है। वहीं बागी युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन किया। अमरेश राय हजारों समर्थकों के साथ खुद मानर बजाते बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचे। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामंकन करने पहुँचे बागी अमरेश राय ने कहा की वो राजद के सच्चे सिपाही है।

उन्होंने खुद को लालू यादव और तेजस्वी यादव का हनुमान बताते हुए कहा कि वो राजद के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष भी रहे। लेकिन हर बार उन्हें ठगा गया और बाहरी कैंडिडेट को टिकट मिलता रहा। अमरेश राय ने कहा कि यह कर्पूरी ठाकुर की धरती है। यहां से पूरे देश की राजनीति होती है, लेकिन यहां के स्थानीय लोगों को नजर अंदाज किया जाता है।

आलोक मेहता पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि लालू यादव ने वैसे लोगों को टिकट दिया है। जिस पर घोटाला करने का आरोप है। एनडीए प्रत्याशी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा नित्यानंद राय भी बाहरी है। उन पर भी लगभग 40 मुकदमें दर्ज हैं। ये लोग बाहर से आकर यंहा के लोगो को लूटते हैं। उन्होंने भी एक केस नित्यानंद राय पर कर रखा हैं। क्षेत्र की जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला है। वह इन दोनों बाहरी कैंडिडेट को हराकर जीत हासिल करेंगे।

अमरेश ने बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचने के सवाल पर कहा कि हमने प्रशासन से हेलीकॉप्टर से नामांकन करने के लिए परमिशन मांगी थी। लेकिन जिला प्रशासन ने परमिशन नहीं दिया। इसलिए हम किसान का बेटा हैं और इसलिए मांदर बजाते हुए बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचे है। बता दें कि आरजेडी के बागी नेता अमरेश राय के मैदान में कूदने पर उजियारपुर में इस बार मुकालबला त्रिकोणीय होने वाला है।

नामांकन के बाद अमरेश राय ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

59 मिनट ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

12 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

12 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

19 घंटे ago