Samastipur

समस्तीपुर: पछिया हवा व मौसम के गर्म होने की वजह से पल भर में बेघर हो रहे कई परिवार, आंखों के सामने जल रही किसानों की फसल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में गर्मी के दस्तक देते ही जिले में आग का तांडव शुरू हो गया है। पछिया हवा व मौसम के गर्म होने की वजह से पल भर में ही अग्नि विकराल रूप धारण कर पूरी बस्ती को खाक कर रही है। अग्नि के विकराल रूप को देख लोग उस पर काबू पाने की हिम्मत ऊी नहीं जुटा पा रहे हैं। क्षण भर में ही वर्षों की जमा पूंजी खाक हो जा रही है। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही भी लोगों की है। लोगों की लापरवाही की वजह से ही अग्निकांड हो रही है।

कहीं चूल्हे की चिंगारी, तो कहीं अलाव, तो कहीं शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमें लोगों को यह पता नहीं चल सका कि घर में आग कैसे लगी है। समस्तीपुर जिले में पिछले एक सप्ताह में ही सैकड़ों एकड़ में लगी फसल जलकर नष्ट हो चुकी है। वहीं दो दर्जन से अधिक घर आग की भेंट चढ़ चुके हैं। बुधवार को महिला कॉलेज के स्मार्ट रूम में शार्टसर्किट से आग लग गई। इसमें करीब 6 लाख की संपति जलकर नष्ट हो गई।

घूर या चूल्हे की आग से होती हैं घटनाएं :

अगलगी की घटनाओं में घूर की चिंगारी या फिर चूल्हे की आग से भी घटनाएं होती रहती है। अधिकांश ग्रामीण अपने घर या खेत के पास ही घूर रखते हैं। कभी ऐसा होता है कि राख के साथ चूल्हे की बची आग घूर पर चली जाती है। गर्मी के मौसम में हवा के साथ घूर की चिंगारी से आग लग जाती है। इसी तरह चूल्हे की आग से निकली चिंगारी भी फायर सीजन में शोला बन जाती है। अगर सावधानी बरती जाय तो ऐसी अगलगी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

अगरबत्ती व पूजा की आग से होती हैं घटनाएं :

गर्मी के मौसम में अगरबत्ती व पूजा-हवन, दीपक की आग भी अगलगी के घटना का कारण बन जाती है। खेतों में नीम या फिर पीपड़ के पेड़ की पूजा की जाती है। पूजा करने वाले पूजा करने के बाद अगरबत्ती व आग जलाकर चले जाते हैं। हवा के माध्यम से आग या उसकी चिंगारी से खेतों में आग लग जाती है।

बीड़ी व सिगरेट भी होते हैं कारक :

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो बीड़ी व सिगरेट पीकर उसको बिना बुझाये ही खेतों या उसके आस पास फेंक देते हैं जो अगलगी का कारण बन जाता है।

क्या करें किसान भाई :

जिला फायर बिग्रेड के अधिकारीयों का बताना है कि अगलगी की घटनाओं को पूरी तरह से रोका तो नहीं जा सकता लेकिन किसान भाई अगर सावधानी बरते तो काफी हद तक ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

1. जहां बिजली का तार खींचा गया हो उसके पास किसान भाई अपना खलिहान न करें और वहां की पकी फसल की सबसे पहले कटाई करके हटा लें।

2. खेतों में पीपल व नीम के नीचे पूजा करने के बाद उसकी आग को कुछ देर में पानी डालकर बुझा दें। अगरबत्ती जलाते समय अगलगी की घटनाएं न होने पाये इसका अवश्य ध्यान रखें।

3. खेत खलिहान के आस पास आग न जलाएं। बीड़ी या सिगरेट को पूरी तरह से बुझाकर ही फेंके।

4. किसान भाई घर व खेत खलिहान के पास हमेशा रिजर्व पानी रखें जिससे किसी भी समय अगलगी की घटना में इसका प्रयोग किया जा सके।

5. गांव में पंचायत करके किसान भाई आग से बचाव व निबटने के लिए सबको जागरूक करें जिससे किसी भी समय वे इससे निबटने के लिए सतर्क रहे।

6. अगर खेतों की खड़ी फसल में किसी प्रकार अगलगी हो जाती है तो किसी हरे पेड़ की डाल या डण्डे में जूट का बोरा बांधकर उसको पानी में भिगोकर फायर बीटर की तरह प्रयोग करके आग पर काबू पा सकते हैं।

7. अपने-अपने बच्चों को अगलगी की घटना के प्रति सचेत करें उनको ऐसा कोई कार्य करने से मना करें जिससे ऐसी किसी घटना से बचा जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

17 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

18 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

1 दिन ago