Samastipur

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के 14 उम्मीदवारों में से 2 का नामांकन पत्र अस्वीकृत व 12 स्वीकृत, DM ने दी जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर (अ.जा) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से किये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, एनआईसी वीसी कक्ष में सामान्य प्रेक्षक हरीथा वी कुमार की उपस्थिती में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह के द्वारा की गयी। संवीक्षा के दौरान राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार दास की उम्र, 25 वर्ष से कम होने के कारण, इनके नाम निर्देशन पत्र को अस्वीकृत कर दिया गया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी महेन्द्र महतो के फॉर्म-26 अपूर्ण रहने के कारण इनके नाम निर्देशन पत्र को अस्वीकृत किया गया।

नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा के उपरांत विधिमान्य अभ्यर्थियों के नाम, 1. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की शाम्भवी, 2. बहुजन समाज पार्टी के राम लखन महतो, 3. भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस पार्टी के सनी हजारी, 4. राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के पिंकू पासवान, 5. वाजिब अधिकार पार्टी के विद्यानंद राम, 6. देश जनहित पार्टी के रतन बिहारी, 7. साथी और आपका फैसला पार्टी के लाल बाबू महतो, 8. निर्दलीय जीवछ कुमार हजारी, 9. निर्दलीय रवि रौशन कुमार, 10. निर्दलीय शषि भूषण दास, 11 निर्दलीय मुकेश चौपाल तथा 12 निर्दलीय अमृता कुमारी हैं। संवीक्षा के समय सहायक निर्वाची पदाधिकारी कुमार देवेन्द्र प्रोज्जवल, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार एवम अन्य तथा अभ्यर्थी, अभ्यर्थी के प्रस्तावक/निर्वाचन अभिकर्त्ता उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

24 मिनट ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

38 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

44 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

50 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

4 घंटे ago