Bihar

लालू यादव तो भागे फिर रहे थे, जेपी ने रखा था बेटी का मीसा भारती नाम; नड्डा को राबड़ी देवी का जवाब

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती का नाम लालू प्रसाद यादव ने नहीं बल्कि समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने रखा था। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 24 अप्रैल को भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कैंडिडेट अजय मंडल के लिए एक रैली में कहा था कि लालू यादव कांग्रेस के खिलाफ लड़ते थे और जेपी की संपूर्ण क्रांति के आंदोलन के दौरान जब लालू यादव जेल में बंद थे तभी उनकी बड़ी बेटी पैदा हुई। मेंटिनेंस ऑफ सिक्योरिटी एक्ट (मीसा) कानून पर लालू ने बेटी का नाम मीसा रख दिया। जिस कांग्रेस ने लालू को जेल में डाला, उसी से दोस्ती करके गोद में बैठे हैं। अब लालू राहुल गांधी से गप-शप मारते हैं और मटन बनाना सिखाते हैं।

राबड़ी ने अपने आवास पर आज सत्यनारायण भगवान की कथा रखी है जिसके जरिए वो बेटी मीसा भारती की पाटलिपुत्र लोकसभा और रोहिणी आचार्या की सारण लोकसभा में जीत की कामना कर रही हैं। राबड़ी ने पत्रकारों द्वारा जेपी नड्डा के बयान का जिक्र करने पर कहा कि लालू यादव ने मीसा का नाम नहीं रखा है, ये नाम जयप्रकाश नारायण ने रखा था। लालू यादव उस समय भागे-भागे फिर रहे थे। राबड़ी ने बताया कि जब उन्हें प्रसव का दर्द उठा तब लालू उनके साथ नहीं थे। जब जेपी को खबर हुई तो उन्होंने अपना आदमी भेजा, अस्पताल में भर्ती करवाया और पांच सौ रुपया भी दिया।

राबड़ी ने बताया कि जेपी ने आंदोलन में बंद नेताओं की याद में उनकी बेटी का नाम मीसा भारती रखा। जब उनसे भाजपा के 400 पार के नारे पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश की जनता और बिहार की जनता इस पर निर्णय लेगी। किसी के कहने से नहीं होता है। हम कह देंगे कि पार हो जाएंगे तो पार नहीं हो जाएंगे। जनता पार करेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी के अररिया और मुंगेर दौरे पर राबड़ी देवी ने कहा कि किसी को आने से कोई नहीं रोक सकता है। मीसा भारती इस समय पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर उनके सामने बीजेपी के रामकृपाल यादव हैं जो पहले लालू के बहुत ज्यादा करीब हुआ करते थे। पाटलिपुत्र सीट पर अब तक तीन बार चुनाव हुआ है जिसमें पहली बार लालू यादव को रंजन यादव ने हरा दिया था। दो बार से रामकृपाल यादव इस सीट पर लालू की बेटी मीसा को हराकर जीत रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

9 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago