समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय लदौरा गांव के पास से शुक्रवार को पुलिस ने गुरुवार की देर रात लूटी गई पिकअप वैन को बरामद कर लिया गया है। मामले को लेकर चालक का बताना है कि वह वैशाली जिला के महुआ थाना अंतर्गत महुआ से तंबाकू लोड कर बिरौली घाट से होते हुए कल्याणपुर के रास्ते सिलीगुड़ी जा रहा था। इसी क्रम में बिरौलीघाट पुल पार करके फोरलेन पकड़ने के लिए दरभंगा की ओर जाता है, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने जबरन चालक को कब्जे में लेकर मलवाहक पिकअप से उतारकर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गये।
चालक की पहचान बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना अंतर्गत तेघड़ा बाजार निवासी रामेश्वर शर्मा के पुत्र शत्रुघ्न शर्मा के रूप में की गई है। घटना की जानकारी चालक द्वारा पिकअप के मालिक वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशो लक्ष्मीराम गांव निवासी धर्मवीर कुमार सिंह को दूरभाष के माध्यम से दी गई। इसके बाद पिकअप मलिक के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में जीपीएस को ऑफ कर दिया। जीपीएस ऑफ होते ही पिकअप मिडिल स्कूल के पास बंद हो गई और स्टार्ट नहीं हो पाई। साथ ही वाहन मालिक द्वारा इस बात की सूचना कल्याणपुर पुलिस को भी दी गई। हरकत में आई कल्याणपुर थाने की पुलिस द्वारा पिकअप को लदौरा गांव से बरामद कर थाना लाया गया। इस दौरान सभी बदमाश फरार हो गये थे।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…