Bihar

RJD का घोषणा पत्र जारी: 1 करोड़ नौकरी-महिलाओं को 1 लाख रुपये का वादा- जानें तेजस्वी के 24 जनवचन

राष्ट्रीय जनता दल ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. ‘परिवर्तन पत्र’ के नाम से घोषणा पत्र का अनावरण राजद नेता तेजस्वी यादव अब्दुल बारी सिद्धकी और जगदानंद सिंह ने किया. इसमें 2024 में 24 जनवचन मुख्य घोषणा के तौर पर है. राजद के घोषणा पत्र की प्रमुख बातों में देश भर में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है. 70 लाख पदों का सृजन करने, 15 अगस्त से देश में बेरोजगारी हटाने का काम शुरू करने और 15 अगस्त से ही सरकारी नौकरी देने का काम शुरू करने की घोषणा की गई है.

इसके अतिरिक्त रक्षा बंधन से महिलाओं को हर साल 1 लाख सहायता राशि दिये जाने, गैस सिलेंडर का भाव 500 रुपये किये जाने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने और बिहार को 1 लाख 60 हजार करोड़ की विशेष पैकेज दिये जाने की भी घोषणा की गई है. इसके साथ ही बिहार के लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने और 10 फसलों पर MSP देने और एमएस स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का भी ऐलान किया गया है.

राजद के घोषणा पत्र में अग्निवीर योजना को बंद करने और अर्ध सैनिक बलों को भी शहीद का दर्जा देने की बात कही गई है. बिहार में पूर्णिया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, रक्सौल, एयरपोर्ट शुरू करने के साथ ही रेलवे की नियुक्ति को 2014 के पूर्व के मानकों पर ले जाने और मंडल कमीशन की बाकी बची सिफारिशों को लागू करने का वादा किया गया है.

घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग जो बात करते हैं उसे कर के दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में जो हमने वादा किया वो 17 महीनों में पूरा किया और 5 लाख सरकारी नौकरी दी. देश में इतनी नौकरी कहीं नहीं मिली. राजद नेता ने कहा कि बिहार में आरक्षण की सीमा बढ़ाने का काम किया, खेलने वाले को नौकरी देने का वादा भी पूरा किया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago