समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर प्रखंड के शासन गांव स्थित सती स्थान मंदिर में वार्षिक उज्जैनी पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान माता के पिंडी पर मिट्टी का लेप चढ़ाने के बाद श्रृंगार करने के उपरांत विधिवत पूजा की गई। मंदिर परिसर में पंडित पंडित मुरली ठाकुर ,चंद्रवली झा, अमोद झा, गंगाधर झा, पप्पू झा के द्वारा 11 हजार पार्थिव शिवलिंग स्थापित कर महादेव की पूजा की गई।
इस दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। बताया जाता है कि गांव के हर घरों से प्रसाद के लिए चावल, दाल, सब्जी लाकर मंदिर परिसर में इकट्ठा किया गया था। वहीं मंदिर परिसर में ही भोजन तैयार की गई थी और ब्राह्मणों को खिलाने के बाद प्रसाद के रूप में उपस्थित लोगों ने ग्रहण किया।
यहां बता दें कि शासन गांव का सती स्थान मन्नते पुरी होने के लिए प्रसिद्ध देवी स्थल है। जहाँ समस्तीपुर जिले के अलावे बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर आदि जिले के श्रद्धालु पहुंचते है। लोगों के मन में ऐसी आस्था बनी हुई है कि यहाँ मनोकामना के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालु कभी खाली हाथ नहीं लौटते हैं।
मौके पर पुजारी पुजारी रविंद्र महाराज, अतुल शांडिल्य, मुखिया विजय सिंह, घनानंद राय, रामावतार राय, रविन्द्र राय, हरेकृष्ण रॉय, आयुष कुमार, दिलखुश राय, भूषण राय, मोहन झा, उपेंद्र राय, भूपेंद्र राय, रामचन्द्र चौधरी, लक्की दास, सुनील राय, भूषण राय इत्यादि आदि उपस्थित थे।
स्थानीय निवासी अतुल शांडिल्य ने बताया माँ सती की महिमा अपरम्पार है, यह शक्तिपीठ देवी स्थल है, यहाँ जो लोग आते हैं उनकी सभी मन्नतें पूरी होती है। सती माता का यह मंदिर कई अतीत यादों को अपने आँचल मे समेटे है। ऐसे में इस प्रसिद्ध स्थान को अभी तक पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं मिलना काफी दुःखद है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…