Samastipur

चोरी के दौरान पकड़े जाने पर चोरों ने महिला की गला दबा कर दी थी हत्या, एक नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-15 स्थित एक घर में चोरी के दौरान एक महिला की हत्या मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि शहर के वार्ड संख्या-15 स्थित एक घर में 22 दिसंबर 2023 की शाम चोरी के दौरान प्रमोद महतो की पत्नी अनीता देवी की हत्या कर दी गई थी। यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।

इस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दलसिंहसराय पुलिस मानवीय और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल एक नाबालिग सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान लोकनाथपुर गंज वार्ड संख्या-15 के मो. महरूम मोईउद्दीन के पुत्र परवेज आलम उर्फ पनना, प्रदीप साह के पुत्र धीरज कुमार, गोसपुर काली चौक वार्ड संख्या-17 के किरानी पासवान के पुत्र राजेश कुमार, गोसपुर वार्ड संख्या-16 के स्व. दिलीप ठाकुर के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुईं है। इन लोगो नें चोरी की घटना के दौरान महिला की हत्याकांड को अंजाम दिया था।

पुलिस का बताना है कि मृतक महिला अपने पति के साथ घर में अकेली रहती थी। मृतका का पड़ोसी परवेज आलम उर्फ पनना और धीरज कुमार ने घर में चोरी की योजना बनाई थी। मृतका का पति आईएलसी और डाक विभाग में एजेंट का काम करने को लेकर घर से बाहर गए थे। महिला घटना की शाम घर का मेन गेट खुला छोड़ कर ब्लॉक कैंपस में स्थित मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान दौरान उनका पड़ोसी परवेज आलम उर्फ पनना और धीरज अपने दोनों साथी के साथ घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था।

इसी दौरान महिला घर आ गई। घर में उन सभी को देखकर हल्ला करने का प्रयास कर ही रही थी की तभी पड़ोसी परवेज आलम उर्फ पनना और धीरज ने उसका मुंह बंद करते हुए अपने ही मॉफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देकर सभी छत के रास्ते से पीछे कूद का फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी परवेज आलम उर्फ पनना के पास से महिला का चोरी की गई मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

7 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

7 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

17 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

18 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

24 घंटे ago