समस्तीपुर/चकमेहसी :- चकमेहसी पुलिस ने चोरी के 9 मोबाइल, 20 हजार नगद सहित दो आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। बुधवार को चकमेहसी थाना में थाना अध्यक्ष ने चोरी मामले में की गयी गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को सोरमार पंचायत के वार्ड संख्या-8 के श्रीनाथ पारन गांव में रत्नेश सहनी के घर से चोरों ने ढाई लाख रुपया व एक मोबाइल चुराया था।
इसके अलावा अगल बगल के घर से भी तीन मोबाइल चोरी की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के परना चौक छापेमारी कर दो आरोपी को दबोचा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के साथ चुराये गये मोबाइलव रुपये की जानकारी दी।
चोरों ने घर के पीछे एक केला के पेड़ के नीचे हॉर्लिक्स के डिब्बे में नौ मोबाइल व 20 हजार रुपये छुपा रखा था। जिसे पुलिस ने बरामद किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर सगे भाई हैं। जिनकी सोरमार पंचायत के वार्ड संख्या-9 श्रीनाथ पारन निवासी चिरंजीत कुमार चौधरी के पुत्र प्रशांत कुमार व प्रभात कुमार के रूप मेंपहचान की गयी है। छापेमारी करने वाली टीम में पीएसआई मनीषा कुमारी, पीएसआई शेखर सुमन, एसआई राम नाथ राय व पुलिस के जवान शामिल थे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया।
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…