समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शिक्षकों के लिए खुशखबरी; समस्तीपुर के BPSC शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जारी किए गये 56 करोड़ 59 लाख रुपये

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा पास कर राज्य के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित किए गए शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है. विभाग द्वारा इन विद्यालय अध्यापकों के वेतन भुगतान के लिए 10.44 अरब रुपये जारी कर दिये गये हैं. जारी की गयी इस राशि से शिक्षकों को मार्च के वेतन का भुगतान किया जाना है.

DEO-DPO को दिया गया निर्देश

बिहार शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदाधिकारी शाहजहां ने इस वेतन भुगतान के संदर्भ में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) को जरूरी दिशा निर्देश दे दिये गये हैं.

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

अनियमितता पाये जाने पर ये अधिकारी होंगे जिम्मेवार

जारी निर्देश में जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे नवनियुक्त शिक्षकों की नियमानुसार समीक्षा कर जल्द से जल्द उनके वेतन का भुगतान करें और इसकी सूचना कार्यालय को दें. इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि इस मामले में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो इसकी सारी जिम्मेवारी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों की होगी.

IMG 20230701 WA0080

दूसरे मद में खर्च नहीं की जा सकती राशि

बता दें कि इस राशि से पहले भी समुचित मात्रा में राशि जारी की गयी थी. इस तरह जिलों के खाते में पहले भी राशि मौजूद है. फिलहाल यह राशि समग्र शिक्षा अभियान के मद में दी गयी है. शिक्षा विभाग ने वेतन भुगतान के लिए यह राशि जिलावार आवंटित की है. इस राशि का किसी दूसरे मद में खर्च नहीं किया जा सकता है.

जिलावार राशि आवंटित :

bihar teacher salary

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150