समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां समस्तीपुर नगर थाना से पुलिस अभिरक्षा से संदिग्ध एक बाइक चोर युवक फरार हो गया। घटना मंगलवार शाम की बताई गई है। जानकारी के अनुसार शहर के ही बारह पत्थर मुहल्ले के लोगों ने एक बाइक चोर को पकड़कर 112 टीम को सौंपा जिसे 122 की टीम द्वारा नगर थाना लाकर सुपुर्द कर दिया गया।
इसके बाद उक्त युवक को हाजत में बंद करने के बजाय उसे थाने के एक रूम में बंद कर दिया गया जहां खिड़की के रास्ते वह फरार हो गया। हालांकि इस मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है और पुलिस अभिरक्षा से चोर के फरार होने के मामले की लीपापोती में लगी है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…