समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक किशोरी को कतिपय युवक द्वारा भगाकर जबरन शादी रचाने और फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने महिला थाना समस्तीपुर में एक लिखित शिकायत की है। कहा है कि वह विगत 25 फरवरी को अपने घर से दुकान जा रही थी। तभी युवक मनीष उसके मुंह पर गमछा बांधकर जान मारने की धमकी देते हुए अज्ञात बाइक पर बैठा लिया। उसे शाहपुर चौक लाया और वहां से करनाल लेकर चला गया।
करनाल में युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी रचा ली और लगभग दो माह तक पत्नी बनाकर रखा। विगत 10 अप्रैल को करनाल से दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़ दिया। आरोपित ने कहा कि वह अपने पिता से दो लाख रुपए और एक बाइक मांगकर देगी तब उसे अपने साथ या घर पर रखेगा। पीड़िता ने कहा है कि उक्त बातें सुनकर वह सीधे आरोपित के घर गई तो घरवालों ने उसे रखने से साफ इन्कार कर दिया और मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी देकर भगा दिया।
पीड़िता ने कहा है कि दो माह तक उसके साथ जानवर की तरह शारीरिक और मानसिक बर्ताव किया गया है। वह संगीन घटना की धमकी से आतंकित व प्राण भय के चलते उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता की मां ने दावा किया है कि अपनी पुत्री को अगवा कर लिए जाने को लेकर विगत 5 मार्च को विभूतिपुर थाने में एक लिखित शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि उसकी पुत्री को डीएलएड में फार्म भरवाने के बहाने युवक बहला-फुसला कर ले गया। जब, उसकी पुत्री अपने घर नहीं लौटी तो घरवालों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की।
विगत 3 मार्च को इंटरनेट मीडिया पर युवक के साथ शादी-शुदा तस्वीर वायरल हुई। इसके बाद किशोरी की मां ने विभूतिपुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ एक शिकायत प्राप्त करवाई। जिसकी रिसीविंग कॉपी भी उसके पास है। आवेदन पर पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करने से परहेज करना मुनासिब समझा। किशोरी के घरवाले भी थाना पुलिस और कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाने में असमर्थता देख घर बैठ गए। इधर, पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने पूर्व में किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त कराने संबंधी बातों से इन्कार किया है। बताया कि प्रेम-प्रसंग में शादी रचाने व पीड़िता के बालिग होने की बातें बताई गई है। उसे शिकायत लेकर महिला थाने भेजा गया है।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…
बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…
बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…
बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…