Samastipur

सावधान! पकड़ौआ उम्मीदवार बनने से बचें, कुर्ता पैजामा पहनकर समस्तीपुर में ना निकले; जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का यह ट्वीट क्यों हो रहा वायरल

बिहार में पकड़ौआ विवाद कुख्यात है. हाल ही में पटना हाई कोर्ट ने भी पकड़ौआ विवाह के खिलाफ बड़ी टिप्पणी की है. तमाम कानूनी बंदिशों के बीच बिहार के कुछ इलाकों में आज भी पकड़ौआ विवाह की खबरें आती रही हैं. अब जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने ऐसा पोस्ट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. नीरज कुमार ने पकड़ौआ विवाह के बहाने पकड़ौआ उम्मीदवार बनने से बचने की सलाह दी है. उनका इशारा कांग्रेस पार्टी की तरफ है. नीरज कुमार का कहना है कि विपक्षी दलों को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं. इसलिए पकड़ौआ उम्मीदवार बनने से बचें.

नीरज कुमार ने अपने ट्वीट में कहा है, सावधान! पकड़ौआ उम्मीदवार बनने से बचें. कुर्ता पैजामा पहनकर पटना साहिब, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, समस्तीपुर, सासाराम और पश्चिमी चंपारण के क्षेत्र में ना जाएं, नहीं तो जंगलराज के नायक माननीय लालू यादव जी के यहॉं पहुंचाकर कांग्रेस का उम्मीदवार बना दिए जाएंगे. सतर्क रहें, सावधान रहें.

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए के घटक दल यह आरोप लगाते रहे हैं कि कांग्रेस को अब प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं. प्रत्याशियों को जबरन टिकट दिए जा रहे हैं. नीरज कुमार का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

1 घंटा ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

2 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

3 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

12 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

12 घंटे ago