Samastipur

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उजियारपुर से किया नामांकन, कहा- ’40 की 40 सीटों पर NDA करेगी जीत दर्ज’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुरः बिहार के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को उजियारपुर और समस्तीपुर सुरक्षित सीट पर होने वाले मतदान के लिए 18 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू है. नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन आज यानी 23 अप्रैल को उजियारपुर लोकसभा सीट से एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपना नामांकन दाखिल किया है. वहीं समस्तीपुर सुरक्षित सीट से महागठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी ने भी अपना पर्चा दाखिल किया.

’40 की 40 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगी’

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास को जो गति देने का काम किया है. बिहार की जनता उनके नेतृत्व से आश्वस्त है. सभी 40 की 40 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगी. वहीं महागठबंधन ने मुझे अपना उम्मीदवार के रूप में मौका दिया है. मैं आगे भी पूरी ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करता रहूंगा.

‘अकेला चलूंगा, संगठन का सहयोग मिला तो विजय हासिल करूंगा’

वहीं सन्नी हजारी पिता महेश्वर हजारी का आर्शीवाद मिलने के सवाल पर कहा कि उन्होंने मुझे इस लायक बना दिया है कि मैं अकेला चलूंगा और संगठन का सहयोग मिला तो विजय हासिल करूंगा.

‘नित्यानंद के नामांकन के बाद पटेल मैदान में जनसभा का आयोजन’

एनडीए उम्मीदवार नित्यानंद के नामांकन के बाद पटेल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है. उनके नामांकन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा, एलजेपीआर सुप्रीमो चिराग पासवान सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहे. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सनी हजारी के नामांकन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

4 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

8 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

18 घंटे ago