समस्तीपुर : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में समस्तीपुर में मतदान होना है। 19 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन से पूर्व समस्तीपुर से एनडीए (एलजेपी आर) प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी समस्तीपुर पहुंची। जहां शाम्भवी सबसे पहले बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर और सत्य नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद थानेश्वर स्थान और मन्नीपुर मंदिर में पूजा अर्चना की।
पहली बार समस्तीपुर पहुंची एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने रोड किया। इस दौरान जगह-जगह काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शाम्भवी के रोड शो में उनके पिता जेडीयू से मंत्री अशोक चौधरी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी भी मौजूद रही।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने कहा कि महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए, किसानों के लिए मजदूरों के लिए हर वर्ग के लिए काम करना है। समस्तीपुर के आने वाले पीढ़ी के लिए एक नया समस्तीपुर तैयार करना है। शाम्भवी ने कहा कि दलितों , महादलितों सब के लिए काम करना है। समस्तीपुर के लोगों से भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है। जो लोगों को सपनों में मिलता है।
वहीं राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशी को लोगो का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। मुसरीघरारी से रोड शो करते हुए कुशेश्वस्थान तक जनता का आशीर्वाद लेंगी। 19 अप्रैल को नामांकन करेगी। वहीं एनडीए की जीत को लेकर कहा कि हर तरफ एनडीए के पक्ष में माहौल बना हुआ है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…
समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…
समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…
भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…
पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…