Samastipur

नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम की हुई घोषणा, समस्तीपुर के कुलवीर सिंह और किशन पटेल भी शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- स्वामी विवेकानंद अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए विशाल बिहार यूनाइटेड एफसी की टीम घोषित हुई। चेयरमैन चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदूजी ने बताया कि बिहार फुटबॉल एसोसिएशन और विशाल बिहार यूनाइटेड एफसी के संयुक्त तत्वावधान में नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस टीम में समस्तीपुर के कुलवीर सिंह और किशन पटेल भी शामिल है। समस्तीपुर के स्कूल आफ साॅकर के रंजन गांधी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

इससे पहले मुजफ्फरपुर के झपहां स्थित तिरहुत फिजिकल एजुकेशन कॉलेज खेल मैदान में टीम हुई। आज 19 अप्रैल को यह टीम छत्तीसगढ़ के लिये रवाना होगी। चयनित 18 खिलाड़ियों में लॉरेंस टुडू, फरहान हुसैन, डेरेन कमल, अंकुर राज, आकाश कुमार सिंह (पटना), मोहम्मद अकरम (सिवान), केल्विन प्रेम (मुजफ्फरपुर), जहन सिंह, शुभम कुमार (पश्चिम चंपारण), विक्की राज, शिवम कुमार (वैशाली), विजय हेबराम (बांका), राकेश रंजन (बक्सर), अनुराग आनंद (मुंगेर), अभिषेक गिरी (पूर्वी चंपारण), कुलबीर सिंह, किशन पटेल (समस्तीपुर), विकास पासवान (रोहतास) शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

1 घंटा ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

1 घंटा ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

12 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

13 घंटे ago