Samastipur

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर समाहरणालय गेट के बाहर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो गई है। नामांकन का पर्चा समाहर्ता न्यायालय कक्ष में निर्धारित तिथि को दिन के 11 बजे से 3 बजे तक दाखिल किया जा रहा है। शुक्रवार को समस्तीपुर (सुरक्षि) लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार लोजपा (रामविलास) की शांभवी चौधरी और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन से राजद के आलोक मेहता ने नामांकन दाखिल किया। वहीं नामांकन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था के मद्देनजर पुख्ता व्यवस्था की गयी है।

कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वारा पर ड्रॉप गेट बनाया गया है। नामांकन का पर्चा दाखिल करने वाले अभ्यर्थी व उनके प्रस्तावक व समर्थक ही अंदर प्रवेश कर सकेंगे। समाहरणालय के बाहर दंडाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एसपी विनय तिवारी खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। समाहरणालय के मुख्य द्वार के दक्षिणी ओर मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया कर्मी वहीं से चुनावी रिपोर्ट को कवर कर रहे हैं। मीडियाकर्मियों को समाहरणालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। कलेक्ट्रेट के बाहर मुख्य मार्ग को भी वन-वे कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

5 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago