Samastipur

समस्तीपुर में कलयुगी बेटे ने पिता को ही गला रेतकर मार डाला, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

समस्तीपुर में एक कलियगी बेटे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। नशे की हालत में बेटे ने अपने ही बाप को मौत के घाट उतार दिया। घटना समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर पंचायत के चांधरपुर गांव में शुक्रवार देर शाम की है जहां एक युवक ने अपने पिता की चाकू से गला रेत कर मार डाल। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मृतक की 62 वर्षीय रामआशीष महतो के रूप में पहचान हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पिता पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान युवक ने पिता को घर के पीछे ले जाकर चाकू से गर्दन रेत दिया। इससे वृद्ध रामअशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की।

गिरफ्तार युवक मृतक राम आशीष महतो का बड़ा पुत्र मुकेश कुमार बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक कुछ करता नहीं था। वह गाजा भंग के नशे का भी आदी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पहुंचे प्रशिक्षु डीएसपी व कल्याणपुर थाना अध्यक्ष नीतीश चंद्रधारिया ने बताया कि मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है ताकि घटना को लेकर किलर का मोटिव या उसका फ्यूचर प्लान की जानकारी ले रही है।

डीएसपी ने दावा किया है कि जल्द ही पुलिस इस कांड की सच्चाई का खुलासा कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तफ्तीश के दौरान कुछ बातें बताई हैं जिसका खुलासा पुलिस ने जांच प्रभावित होने की बात कहकर नहीं कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago