Samastipur

बिजली ऑफिस में झाड़ू पोछा करने जा रही महिला की वाहन से कुचलकर मौत, विरोध में सड़क जाम

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने के एनएच 28 के ढेपुरा पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान इसी थाने के सरदारगंज वार्ड 11 निवासी स्व. महेश पासवान कि पत्नी ललिता देवी (35) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना के बाद जुटे आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर एनएच 28 को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबूझा कर मामला शांत कराया, तब जाकर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पति की मौत के बाद ललिता देवी झाड़ू पोछा लगाकर अपना जीवन यापन कर रही थी। इन दिनों वह बिजली विभाग के कार्यालय में पोछा लगाती थी। सुबह करीब 9 बजे वह बिजली कार्यालय में पोछा लगाने के लिए पैदल ही घर से निकली थी। इसी दौरान ढेपुरा पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करने के दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

दो घंटे तक किया एनएच जाम 

घटना की सूचना के बाद जुटे लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ एनएच 28 को जाम कर दिया। जाम के कारण गर्मी के इस मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह का समय होने के कारण विभिन्न कार्यों के लिए निकले लोगों को दिक्कत हुई। पुलिस द्वारा मामला को शांत कराया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

58 मिनट ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

6 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

7 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

8 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago