समस्तीपुर :- शिक्षा विभाग के पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से बार बार कॉल करने के बाद भी रिसीब नहीं करना समस्तीपुर जिले के चार बीईओ को भारी पड़ गया। डीईओ ने चारों बीईओ का वेतन रोकने के साथ जवाब तलब किया है। जिन बीईओ पर यह कार्रवाई की गयी है उसमें मोहिउद्दीनगर, सिंघिया, उजियारपुर और विभूतिपुर के बीईओ शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर समस्तीपुर डीईओ ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में निदेशक ने डीईओ को पत्र भेजा था। जिसमें उक्त चारों बीईओ पर स्वेच्छाचारिता व मनमानी रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है। डीईओ को निर्देश दिया गया है कि जिस बीईओ का वेतन पहले से स्थगित है उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर राज्य मुख्यालय को जानकारी दें।
वहीं जो बीईओ पूर्व से निलंबित हैं या जिन पर पूर्व से ही आरोप पत्र गठित है उनके विरुद्ध पूरक आरोप पत्र गठित कर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई करें। बता दें कि शिक्षा विभाग ने पटना में आम लोगों की शिकायतों का निवारण करने के लिए उक्त सेंटर की स्थापना कर रखी है। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी को अवगत करा शिकायत दूर करने की जिम्मेवारी दी जाती है।
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…