Bihar

BPSC TRE 3 शिक्षक भर्ती पेपर लीक में EOU को मिली बड़ी सफलता, उज्जैन से धरे गए 5 जालसाज

बिहार पुलिस ने पिछले महीने आयोजित की गई शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-3 के प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने के मामले में मध्य प्रदेश से एक महिला सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिहार राज्य आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा शनिवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, ‘सभी पांच आरोपियों को उज्जैन (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। वे एक गिरोह का हिस्सा हैं। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जाएगा।’ गिरफ्तार लोगों के पास से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए गए हैं और उन्हें सोमवार को पटना की अदालत में पेश किया जाएगा।

बिहार शिक्षक भर्ती पेपर लीक कांड के तार MP से जुड़े

इस पेपर लीक के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने टीआरई-3 परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। यह परीक्षा 15 मार्च को 415 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लगभग 3.75 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। ईओयू ने 16 मार्च को भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। ईओयू द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में 266 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विशाल कुमार चौरसिया है मास्टरमाइंड

बिहार लोक सेवा आयोग की 15 मार्च को हुई शिक्षक बहाली परीक्षा के प्रश्न-पत्र के लीक होने का मामला कोलकाता के एक प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा है। इस मामले में विशाल कुमार चौरसिया, जिसे मास्टरमाइंड माना जा रहा है, उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस के कुछ कर्मचारियों की मदद से अजय पासवान, सुचिन्द्र पासवान, विनोद कुमार कुशवाहा और पवन कुमार राजपूत के साथ मिलकर पेपर लीक किया। पेपर को प्रिंटिंग पूरी होने से पहले ही पेन ड्राइव में कॉपी कर लिया गया था और बाहर लाकर प्रिंट किया गया, जिसके कारण इसमें सुरक्षा कोड या बार कोड नहीं थे।

बीपीएससी टीआरई-3 पुनर्परीक्षा की तैयारी

BPSC ने विभिन्न परीक्षाओं का रिवाइज वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। संशोधित कैलेंडर के मुताबिक तीसरे चरण (टीआरइ-3) की रद्द शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 10 से 12 जून को आयोजित की जायेगी। इसका रिजल्ट 10 जुलाई को जारी कर दिया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

25 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

17 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

18 घंटे ago