Samastipur

JDU नेता की बेटी शांभवी को चिराग पासवान ने समस्तीपुर से लड़ने के लिए आज दे दिया सिंबल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने समस्तीपुर (सु) लोकसभा सीट से शांभवी चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। आज बुधवार की शाम चिराग पासवान ने शांभवी चौधरी को सिंबल भी दे दिया है। इस दौरान शांभवी के पति शायन कुणाल भी मौजूद रहे। बता दें कि शांभवी, सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। इसके अलावा वह पूर्व आईपीएस अधिकारी कुणाल किशोर की बहू हैं। वह पहली बार चुनाव लड़कर राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं। शायन पिछले कुछ समय से चिराग पासवान के संपर्क में बने हुए थे।

बीते दिनों शांभवी चौधरी के पति और अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) के दामाद शायन कुणाल ने चिराग पासवान से इसी मुद्दे पर मुलाकात की थी। जिसके बाद पार्टी ने शांभवी को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया था। बीते एक हफ्ते से शांभवी क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और कैंपेन कर रही है। बता दें कि समस्तीपुर सीट पर फिलहाल चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज सांसद हैं। प्रिंस राज ने पिता के निधन के बाद उपचुनाव में विजय पाई थी और सांसद बने थे।

कितनी पढ़ी लिखी हैं शांभवी चौधरी :

पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की बहू शांभवी चौधरी (Shambhavi Choudhary) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पढ़ाई की हैं। इसके अलावा उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में पीएचडी की हुई है। मौजूदा समय में वह पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह स्कूल की सारी जिम्मेदारी देखती हैं। वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। शांभवी लोकसभा चुनाव लड़ने वाली सबसे कम उम्र की दलित महिला प्रत्याशी होंगी।

शांभवी के दादा महावीर चौधरी कांग्रेस के बड़े नेता रहे और बिहार सरकार में मंत्री थे। उनके पिता अशोक चौधरी जेडीयू के वरिष्ठ नेता हैं और अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री हैं। अशोक कांग्रेस में भी रह चुके हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब उनकी बेटी लोजपा से राजनीतिक करियर शुरू कर रही हैं।

शांभवी चौधरी (Shambhavi Choudhary) के पति शायन कुणाल हैं। शायन और शांभवी की साल 2022 में शादी हुई थी। उनकी शादी में सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। शांभवी के पिता अशोक चौधरी सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता हैं। अभी वह नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग में मंत्री हैं। जेडीयू नेता की बेटी लोजपा रामविलास के टिकट पर चुनाव लड़ने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

2 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

13 घंटे ago