Politics

समस्तीपुर से कांग्रेस ने अब तक तय नहीं किये उम्मीदवार के नाम, नाॅमिनेशन शुरू होने में बचा है मात्र एक हफ्ता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में कांग्रेस को 9 सीटें मिली है। इसमें पार्टी ने अब तक तीन प्रत्याशियों के नाम का ही ऐलान किया है। वहीं समस्तीपुर समेत 6 सीटों पर नाम की घोषणा अभी बाकी है। चौथे चरण में समस्तीपुर में होने वाले चुनाव का नामांकन 18 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। मात्र एक हफ्ता नामांकन में बचा हुआ है लेकिन कांग्रेस को उम्मीदवार की घोषणा करने में पसीने छुट रहे हैं।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट की होड़ में जिन प्रत्याशियों के नाम की चर्चा चल रही है उनमें तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी बीके रवि, आईपी गुप्ता और बिहार सरकार में जदयू के कद्दावर मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी के नाम की चर्चा चल रही है। इसके अलावा डॉ. अशोक कुमार भी रेस में बने हुए हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो डॉ. अशोक कुमार को भविष्य में कांग्रेस द्वारा राज्यसभा भेजने की भी कही जा रही है।

दूसरी ओर समस्तीपुर सीट से उम्मीदवार खड़ा करने को लेकर कांग्रेस के पसीने छूट रहे हैं। बिहार कांग्रेस इसलिए भी बदनाम रही है कि लालू प्रसाद की टिकट बंटवारे में खूब चलती है। अखिलेश प्रसाद सिंह को जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई थी तब यही कहा गया था कि लालू के करीबी को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले जिन तीन सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा हुई है वह भी दूसरे चरण के नामांकन के आखिरी तिथि 4 अप्रैल से मात्र दो दिन पहले घोषणा की गई। समस्तीपुर की मेयर अनीता राम भी चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक है। बहरहाल अब देखने वाली बात होगी की समस्तीपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।

वहीं समस्तीपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मो. अबू तमीम के अनुसार चयन को लेकर अनेक प्रक्रिया होती है। प्रत्याशियों के नाम पर पहले स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा होती है, उसके बाद सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के पास उनका नाम भेजा जाता है। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार घोषित करेगी जिला कमेटी व महागठबंधन के तमाम घटक दल उनके प्रचार-प्रसार के लिये डोर-टू-डोर कैंपेन करेगी और जीत भी हासिल करेगी।

बता दें की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में चुनाव होना है। चौथे चरण के लिए चुनाव आयोग 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर देगा। इसके बाद उम्मीदवार 25 अप्रैल तक नामांकन कर सकेंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। वहीं नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 29 अप्रैल तय की गई है। वहीं चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा और यहां भी मतगणना पूरे देश के साथ 04 जून को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

18 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

49 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago